{"_id":"604df6ce8ebc3ec8be555b8d","slug":"ghaziabad1615722190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ स्वागत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के मनोनीत माननीय सदस्यों का रविवार को परमार्थ समिति और महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट ने अभिनंदन किया। महाराजा अग्रसेन वाटिका कवि नगर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों का सभी ने सम्मान किया। इसमें मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पवन गोयल, डॉक्टर अशोक नागर, आशु वर्मा, नरेंद्र कश्यप और पूर्व सांसद पृथ्वी सिंह कसाना आदि का फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में संयोजक वीके अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र हितकारी सहित मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, बीके शर्मा हनुमान, अजय गुप्ता सुबोध गुप्ता राकेश मित्तल, विजय मोहन, अजय अग्रवाल, प्रभा गोयल, अनिल सांवरिया, मयंक मोहन, पूजा गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सोनू सिंघल, संदीप सिंघल, ओपी चितकारा, तरुण चितकारा आदि मौजूद रहे।