फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सूर्यनगर ए-ब्लॉक में रेलवे लाइन की टूटी दीवार से ईटें गायब, बढ़ी रहीं घटनाएं

सूर्यनगर ए-ब्लॉक में रेलवे लाइन की टूटी दीवार से ईटें गायब, बढ़ी रहीं घटनाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
सूर्यनगर ए-ब्लॉक में रेलवे लाइन की टूटी दीवार से ईटें गायब, बढ़ी रहीं घटनाएं
विज्ञापन
- स्थानीय लोग कर रहे दोबारा से दीवार बनाने की मांग - बढ़ती घटनाओं पर पुलिस से भी गश्त बढ़ाने की लोग कर रहे मांग माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। सूर्यनगर के ए ब्लॉक में रेलवे लाइन के पास बांउड्रीवॉल टूटने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। आरोप है कि शरारती तत्वों ने दीवार को तोड़कर ईटें गायब कर दी हैं। जिससे रात और दोपहर के समय चोर और संदिग्ध लोगों की गतिविधियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं। लोगों ने इलाके में फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरियां समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ने की भी शिकायत की है। मगर संबंधित विभाग के अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
यहां रहने वाले मोहित शर्मा ने बताया कि ए और बी ब्लॉक में 1500 से अधिक परिवार रहते हैं। जो सूर्य नगर रेलवे लाइन के किनारे अपने घर बनाकर कई वर्षों से रह रहे हैं। स्थानीय लोगों को जितनी सुविधा रेलवे लाइन से मिलती है, उससे कहीं ज्यादा परेशानी व नुकसान उन्हें आए दिन चोरियां और आपराधिक घटनाएं बढ़ने से उठानी पड़ रही हैं। आरोप है कि बीते वर्षों में नगर और रेलवे विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद ए ब्लॉक में लाइन के किनारे दीवार बनाई गई थीं। जिससे लोगों को सुरक्षा का महौल मिल गया था। मगर अब वह दीवार शरारती तत्वों ने तोड़ दी है। सिर्फ इतना नहीं, उस दीवार की करीब 15-20 फीट लंबाई तक ईटें भी गायब हो गई हैं। जिसका फायदा उठाकर संदिग्ध लोग रात के समय इलाके में खुलेआम घूमते हैं और किसी भी घटना को अंजाम दे जाते हैं। इससे लोगों में काफी डर बना हुआ है। जबकि छोटे-छोटे बच्चों के भी रेलवे लाइन पर जाने का डर बना रहता है। जिससे उनके साथ कोई हादसा या घटना न हो जाए। जैनेंद्र चौहान का कहना है कि रेलवे लाइन के किनारे कूड़े की बदबू से भी लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। बाहरी लोग आए दिन यहां टूटी दीवार के पास कूड़ा डाल जाते हैं। जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई है। इससे अब लोगों को बीमार फैलने का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल स्थानीय लोगों ने लिंक रोड थाना पुलिस से ए ब्लॉक में बढ़ती घटना को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है। ------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed