{"_id":"6048c9eb8ebc3ed3d535e715","slug":"ghaziabad1615383019","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दवा व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में बाइक सवार बदमाशों ने दवा व्यापारी मामा-भांजे की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों को आते देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी सुनील गोयल और उनके भांजे राजेश सिंघल की मेडिसन मार्केट में वीआर और एसकुमार के नाम से दवाइयों का थोक का व्यापार है। मंगलवार देर शाम को प्रतिदिन की तरह दोनों व्यापारी अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दोनों मोहल्ला साठा में पहुंचे तो वहां बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान एक बदमाश ने दोनों व्यापारियों की आंखों पर मिर्च पाउडर से हमला कर दिया। मिर्च पाउडर आंख में गिरते ही दोनों व्यापारियों ने समीप ही एक मेडिकल स्टोर के पास पहुंचकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो बदमाशों को बाइक लेकर भागना पड़ा। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू करा दी। हालांकि, बदमाशों का पता नहीं चल सका है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन