फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान महिला की चेन चोरी

भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान महिला की चेन चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास-विकास कालोनी प्रथम में चोरों ने भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नही लग सका है।
विज्ञापन
नगर के आवास-विकास प्रथम कालोनी निवासी वेदप्रकाश शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 8 मार्च को महिला दिवस वाले दिन आवास-विकास कालोनी में भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान महिलाओं ने प्रसाद लेने के लिए भीड़ लगा ली। आरोप है कि कुछ युवकों द्वारा भीड़ का फायदा उठाते हुए पीड़ित वेदप्रकाश शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा और प्रमोद पत्नी मुकेश शर्मा के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। इसके बाद प्रसाद बांटने वाला युवक और चेन चोरी करने वाले युवक फरार हो गए। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed