{"_id":"6048c9888ebc3ed3075e7152","slug":"ghaziabad1615382920","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या असंतुलन से बढ़ रहा संकट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह फेसबुक पर लाइव संबोधित करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुगरासी। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की फेसबुक के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन बैठक में देशभर के 400 जिलों से जुड़े संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है। जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है। भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जातिवाद की गहराती जड़ें देश के लिए खतरनाक हैं। भारत को अखंड भारत बनाना है। उन्होंने जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की अपील करते हुए इसे देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू करने की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन तायल ने कहा कि समस्त बीमारियों की जड़ बढ़ती जनसंख्या है। अब समय आ चुका है कि सरकार को तत्काल निर्णय लेते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बना देना चाहिए। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, अमरपाल सिंह, डॉ. संतोष चौहान आदि सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।