फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डिवाइडर पर बैठी जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

डिवाइडर पर बैठी जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों की लागत से लगाए जा रहे डिवाइडर जांच के घेरे में आ गए हैं। शिकायत के आधार पर डीएम ने जांच करने के आदेश दिए हैं। जिस पर एडीएम प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी जांच जल्द पूरी कर अपनी रिपोर्ट अफसरों को प्रेषित करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से डिवाइडर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर नगर के शेख सराय निवासी चन्द्रभूषण मित्तल ने आरटीआई के तहत कई बिन्दुओं पर नगर पालिका से जवाब मांगे थे। नगर पालिका ने जवाब में डिवाइडर लगने के मानकों से अवगत कराया। जवाब के आधार पर डिवाइडर मानक के अनुसार नहीं लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर एक शिकायत डीएम रविन्द्र कुमार से की गई। डीएम ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। एडीएम प्रशासन एवं स्थानीय निकाय प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड-3 तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल हैं। एडीएम ने एक सप्ताह में जांच पूरी कर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed