फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पंचायत चुनाव : ट्रेनिंग में गैर हाजिर मिले तीन आरओ और 28 एआरओ

पंचायत चुनाव : ट्रेनिंग में गैर हाजिर मिले तीन आरओ और 28 एआरओ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
- जिला पंचायत सभागार में हुई पंचायत चुनाव के लिए प्रथम ट्रेनिंग
विज्ञापन
- गैर हाजिर आरओ और एआरओ पर की जाएगी कार्रवाई बुलंदशहर। पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आरओ और एआरओ का प्रथम प्रशिक्षण हुआ। ट्रेनिंग के दौरान तीन आरओ और 28 एआरओ अनुपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने गैर हाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। आरओ और एआरओ को तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। सभी अधिकारियों को चुनाव से संबंधित जानकारियां विस्तार से दी गईं। बुधवार को 40 आरओ और 495 एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाना था। जिनमें से 3 आरओ और 28 एआरओ अनुपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध विधिक प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अब सभी अनुपस्थित अधिकारियों का 17 मार्च 2021 को जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed