{"_id":"6048b8008ebc3ec4487ada80","slug":"ghaziabad1615378432","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडसर नोवा में एओए पदाधिकारी जल्द लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विंडसर नोवा में एओए पदाधिकारी जल्द लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंडसर नोवा में एओए पदाधिकारी जल्द लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
- सोसायटी में रविवार को होगी नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम की विंडसर एंड नोवा ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव में विजेता पदाधिकारियों को आगामी रविवार को पदभार सौंपा जाएगा। सभी ने रविवार को बैठक कर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने का निर्णय लिया है। इसी दौरान सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। रविवार को सोसायटी में दस बोर्ड मेंबर्स के लिए चुनाव हुआ था।
नवनिर्वाचित सदस्य सीपी बालियान ने बताया कि मतगणना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए थे। जिसमें दस सदस्यों ने बाजी मारी। जिनका स्थानीय लोगों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वह रविवार को बैठक कर पदों की जिम्मेदारियां बांटेंगे। इसी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव व अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सोसायटी में एओए का चुनाव होने के बाद स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सोसायटी में अब नवनिर्वाचित सदस्य जनसमस्याओं का अधिकारियों से मिलकर निस्तारण कराएंगे।
उम्मीदवार मिली वोट
अभिषेक सिंह 431
अरविंद कुमार यादव 384
सीपी बालियान 521
ललित मोहन पांडेय 467
मयंक कौशिक 486
प्रीतम सिंह पंवार 402
राकेश गंगवार 439
रिछपाल सिंह 356
विजयपाल 392
वीरेंद्र ढाका 354
---------------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन