फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पेलिकन क्लब ने वेंक्टेश्वर एकेडमी को छह विकेट से रौंदा

पेलिकन क्लब ने वेंक्टेश्वर एकेडमी को छह विकेट से रौंदा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
पेलिकन क्लब ने वेंक्टेश्वर एकेडमी को छह विकेट से रौंदा
विज्ञापन
- टीम के अर्जुन माथुर मैन ऑफ द मैच बने माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। मोहन मिकिंस ग्राउंड पर श्रीराजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा मुकाबला वेंक्टेश्वर एकेडमी और पेलिकन क्लब के बीच हुआ। वेंक्टेश्वर एकेडमी ने 162 रन बनाकर लक्ष्य दिया। पेलिकन क्लब ने चार विकेट पर 166 रन बना लिए। टीम को छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम के अर्जुन माथुर को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
वेंक्टेश्वर एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। केशव दलाल ने 37 रन और अक्षय सिंह ने 26 रन की पारी खेली। टीम के बल्लेबाजी ज्यादा क्रीज पर रुककर गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। अर्जुन माथुर ने 20 रन देकर चार अहम विकेट झटकी तो इंदर कुमार को दो विकेट की सफलता प्राप्त हुई। पेलिकन क्लब से सिद्धार्थ शर्मा ने 11 चौक्के और एक छक्का जड़कर 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दूसरे छोर से विकास राणा ने 30 रन का योगदान दिया। प्रज्ञान शर्मा ने भी 29 रन बनाए। टीम ने 28.1 ओवर में 166 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। वहीं गेंदबाज अक्षय को 21 रन देकर दो विकेट हासिल हुईं। पेलिकन क्लब के अर्जुन मथुर को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed