{"_id":"6048b7ef8ebc3ef1095d1acf","slug":"ghaziabad1615378415","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे की पैरवी करने आए पति-पत्नी में मारपीट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मुकदमे की पैरवी करने आए पति-पत्नी में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे की पैरवी करने आए पति-पत्नी में मारपीट
विज्ञापन
- अदालत से तारीख लेकर दोनों लौट रहे थे वापस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। आपसी विवाद व भरण पोषण के मुकदमे की पैरवी में आए पति-पत्नी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पति को किसी तरह छुड़ाकर भगाया। बाद में महिला ने अपनी मां के साथ कचहरी पुलिस चौकी में तहरीर दी।
मुरादनगर निवासी एक युवती की शादी वर्ष 2015 में मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों के संबंध ठीक रहे, लेकिन छह महीने के बाद ही विवाद शुरू हो गया। आए दिन झगड़ों से तंग होकर युवती अपने मायके आकर रहने लगी थी। दहेज उत्पीड़न और भरण पोषण के लिए महिला ने पति के खिलाफ अदालत में वाद दायर कर रखा है। मंगलवार को मामले की कोर्ट में सुनवाई होनी थी। युवती अपनी मां के साथ कोर्ट आई थी। वही उसका पति भी कोर्ट में तारीख पर आया था। तारीख भुगतने के बाद दोनों पक्ष अपने घरों को लौट रहे थे। कचहरी परिसर में आते ही युवती ने अपने पति के खिलाफ टिप्पणी कर दी। इससे नाराज होकर पलट कर पति ने भी पत्नी के खिलाफ भद्दे कंमेंट कर दिए। युवती ने आक्रोशित होकर पति का गिरेबान पकड़ लिया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होती हुई देख अन्य लोग और वकील एकत्रित हो गए। लोगों ने किसी तरह से युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक भाग गया।
.............
विज्ञापन