फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कम वसूली पर कसे अफसरों के पेच, लगाई फटकार

कम वसूली पर कसे अफसरों के पेच, लगाई फटकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
बुलंदशहर।कर करेत्तर वसूली एवं राजस्व कार्यों की डीएम ने समीक्षा बैठक की। जिसमे उन्होंने कम वसूली किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अफसरों के पेच कसे और जमकर फटकार भी लगाई। साथ ही उन्होंने निर्धारित समय में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश भी दिए हैं।
बैठक में डीएम ने कर करेत्तर कार्यों की समीक्षा करते हुए परिवहन, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, आबकारी, खनन, वन, वाणिज्य कर, विद्युत, सिंचाई आदि विभागों को लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य योजना बनाते हुए वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा है। राजकीय देयों की आरसी वसूली में शिकारपुर की प्रगति कम होने पर तहसीलदार पर नाराजगी जाहिर करते हुए समय से वसूली करने को कहा। डीएम ने तहसीलदारों से कहा कि अमीनवार आरसी वसूली कार्य की समीक्षा करें और पुरानी और बड़ी आरसी की वसूली प्राथमिकता से नियमानुसार कराई जाए। स्वामित्व योजना के तहत ग्राउंड सर्वे करते हुए कार्रवाई करें। तालाबों से अवैध कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई में तेजी लाएं। साथ ही 5 वर्ष से पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारित करें। शांति एवं कानून व्यवस्था से संबंधित सीआरपीसी की धारा 133 और 145 से संबंधित वादों का भी निस्तारण करें। बैठक में एडीएम फाइनेंस सहदेव मिश्र, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed