फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महाशिवरात्रि : कांवड़ मार्गों का करें भ्रमण, सफाई व्यवस्था हुई धूमिल तो नपेंगे अफसर- डीएम

महाशिवरात्रि : कांवड़ मार्गों का करें भ्रमण, सफाई व्यवस्था हुई धूमिल तो नपेंगे अफसर- डीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि के मद्देनजर जिला पंचायत सभागार में शांति एवं कानून व्यवस्था की बैठक का आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम रविन्द्र कुमार ने अफसरों को कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण करने और आवश्यकता अनुसार सड़को का मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बैठक में डीएम ने ईओ और डीपीआरओ से कहा कि नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों के आस-पास विशेष सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग करते हुए आने-जाने का मार्ग आदि की व्यवस्था करें। रोस्टरवार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। कांवड़ श्रद्धालुओं के सेवार्थ के लिए लगाये जाने वाले कांवड़ शिविर के स्थान चिह्नित कर लिए जाएं और चिह्नित स्थानों पर ही शिविर लगवाएं। शिविरों में विद्युत के नंगे तार न हों और उसके आस-पास के खंभों को प्लास्टिक से कवर कराया जाए। कांवड़ शिविर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। गंगा घाटों पर बैरिकेटिंग, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था अवश्य करने को कहा। इस दौरान बैठक में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस सहदेव कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार के अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक करें, नई परंपराओं पर रोक बुलंदशहर। डीएम ने कहा कि मेला एवं शोभायात्रा क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए शान्ति समिति की बैठक कर आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की सूचना क्षेत्र के लोगों को पूर्व से दें। साथ ही थाने में त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेकर ऐसे क्षेत्रों में पूर्व से आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार की नई परंपरा को न करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क रहने की हिदायत बुलंदशहर। पंचायत चुनाव को देखते हुए थानावार निरोधात्मक, गुंडा एक्ट की कार्रवाई और आपराधिक प्रवृत्ति के लाईसेंसधारकों के शस्त्र लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिला बदर की कार्रवाई के बाद तामिला की कार्रवाई कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed