फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छात्रा के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पूरी हुई बहस

छात्रा के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पूरी हुई बहस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित रहे छात्रा के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्यायालय में गवाहों के बयान, साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अब दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में इस संवेदनशील मामले में जल्द ही फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रा के परिजनों ने केस में आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2 जनवरी 2018 को नगर के चांदपुर रोड से 17 वर्षीय छात्रा को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। छात्रा टयूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। उसे घर के नजदीक से ही कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। आरोपियों ने छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करदी थी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके शव को दादरी क्षेत्र में नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सिकंदराबाद निवासी आरोपी इजराइल, जुल्फिकार और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। छात्रा के पिता ने बताया कि केस में गवाहों के बयान हो चुके हैं। न्यायाधीश द्वारा साक्ष्यों का भी अवलोकन किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों पक्षों के अधिवक्ता भी अपनी-अपनी दलीलें रख चुके हैं। बहस पूरी होने के बाद अब केस में जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed