{"_id":"60422c828ebc3e76a253dba4","slug":"ghaziabad1614949506","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने की छेड़छाड़, दी हत्या की धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेठ ने की छेड़छाड़, दी हत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि फरवरी 2019 को उसकी शादी गाजियाबाद क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब दस लाख रुपये खर्च करते हुए पर्याप्त दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और दहेज में कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। कई बार उसको मारापीटा गया। आरोप है कि गत 26 फरवरी को जेठ ने उसे ससुराल में अकेले देखकर कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट करते हुए किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उसने ससुरालीजनों से शिकायत की तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से पति, जेठ समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन