{"_id":"60422c338ebc3ee6533298fa","slug":"ghaziabad1614949427","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा चलने से किसान परेशान, पानी लगाने से गिर रही फसल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हवा चलने से किसान परेशान, पानी लगाने से गिर रही फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। हवा चलने से किसान परेशान हैं। खेतों में पानी लगाने पर गेहूं की फसल हवा के चलते गिर रही है। किसान गेहूं के खेत में पानी की पूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
वातावरण में चल रही हवा किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हवा तेज लगने के कारण फसल हवा से गिर रही है। किसान जैसे ही गेहूं की फसल में पानी लगाते हैं तभी जड़ कमजोर होने के कारण फसल गिरने लगती है। शानू खान, जसवंत सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल में पानी की जरूरत है। पिछले तीन दिनों से हवा चल रही है। जंगल में हवा और भी तेज हो जाती है। हवा के चलते फसल तेजी से हिलते हुए जमीन से छूती रहती है। यदि फसल में पानी लगाते हैं तो इससे जड़ में नमी होने के कारण जड़ कमजोर हो जाती है और हवा चलने से फसल फिरने लगती है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही हवा चलती है तो गेहूं के खेत मे पानी की पूर्ति करना भी मुश्किल हो जाएगा। किसान गेहूं की फसल में पानी की पूर्ति के लिए हवा बन्द होने का इंतजार कर रहे हैं। पानी की कमी से गेहूं के दान भी अपेक्षाकृत नहीं बढ़ पा रहा है। जिन खेतोंमें पानी लग चुका हैं उनमें फसल गिरने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल में दाना नहीं बढ़ेगा जिससे आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन