फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किये वायरल

महिला के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किये वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के अश्लील फोटो बनाकर पड़ोसी युवक ने ही वायरल कर दिए। महिला और उसके पति द्वारा आपत्ति जताने पर आरोपी ने उनसे मारपीट करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने फेसबुक एकाउंट से उसका फोटो निकालकर उसे फोटोशॉप की मदद से अश्लील बनाया और अपने दोस्तों को भेजते हुए वायरल कर दिए। इसके अलावा मोहल्ले के ही अन्य कई लोगों को उसका फोटो भेजा गया। किसी तरह उसे इसका पता चला, जिसके बाद उसने आरोपी के घर पहुंचकर आपत्ति जताई, जिस पर आरोपी द्वारा उससे अभद्रता एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने भी आरोपी युवक से मिलकर आपत्ति जताई तो आरोपी द्वारा उसके पति से भी गाली-गलौच करते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed