फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए होंगे कार्यक्रम

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए होंगे कार्यक्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम आगामी दिनों में आयोजित किये जाएंगे। जिसके संबंध में रविवार शाम डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमे उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आगामी 08 मार्च 2021 तक विभागों द्वारा कार्य योजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं के परिपेक्ष में विशेष ध्यान रखते हुए कार्य योजना बनाकर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। कार्यक्रम के बाद फोटो, वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग से कहा कि सहभागिता योजना के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक गोवंश दिए जाएं। कॉपरेटिव विभाग द्वारा स्वनिधि योजना और अन्य योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लोन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही बैंको में विभिन्न योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए लाभ पहुंचाएं। परिवहन विभाग द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं को जो अपनी वाहन चलाने की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं, को लाईसेंस दिलाने की कार्रवाई करें। बैठक में कार्यक्रम, गन्ना, कृषि, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभाग में संचालित योजनाओं में महिलाओं को लाभान्वित करते हुए प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में एडीएम फाइनेंस सहदेव कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, एसपी सिटी, डीडीओ, नगर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed