फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्भवती विवाहिता के साथ ससुरालीजनों ने की मारपीट, हुआ गर्भपात

गर्भवती विवाहिता के साथ ससुरालीजनों ने की मारपीट, हुआ गर्भपात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के भूड़ क्षेत्र निवासी एक गर्भवती विवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज के लिए मारपीट की। पिटाई से विवाहिता का गर्भपात हो गया। पीड़िता ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता परवीन ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि फरवरी 2020 में उसका निकाह अलीगढ़ निवासी जावेद से हुआ था। निकाह के बाद से ही उसे दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नगद की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग पूरी न होते देखकर उसके साथ मारपीट की जाती थी।मायके पक्ष के कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे रहे। आरोप है कि बीते दिनों पति एवं अन्य ससुरालीजनों ने उसके दो माह की गर्भवती होने के बाद उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात भी हो गया। इसके बाद से ही वह अपने मायके में रहने पर मजबूर है। पीड़िता ने नगर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed