{"_id":"603ce4958ebc3e769d473241","slug":"ghaziabad1614603413","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बदमाश छह माह के लिए किए गए जिला बदर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नौ बदमाश छह माह के लिए किए गए जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। एडीएम फाइनेंस के कोर्ट ने नौ बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। जिनमें अनूपशहर थाना क्षेत्र के चार, अरनिया के दो तथा शिकारपुर, खुर्जा और अहमदगढ़ का एक-एक बदमाश शामिल है।
विज्ञापन
एडीएम फाइनेंस सहदेव मिश्रा के कोर्ट ने नौ बदमाशों को जिला बदर किया है। जिसमें अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी जीत खां, अनूपशहर के मोहम्मद गदियाना निवासी आकाश कौशिक, गांव शेरपुर निवासी रफाकत और मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी सौरभ शर्मा को जिला बदर किया है। इनके अलावा अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अकरबास कैनेनी निवासी मोहित, खुर्जा नगर के मोहल्ला ऊंची तरीनान निवासी नौशाद, थाना अरनिया के गांव मंसूरपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू, मंसूरपुर निवासी कौशल उर्फ भोलू तथा शिकारपुर के गांव जलालपुर करीरा निवासी प्रदीप को जिला बदर किया है।
विज्ञापन