फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   न्यायालय परिसर में कठपुतली नाटक के माध्यम से बेटियों के प्रति किया जागरूक

न्यायालय परिसर में कठपुतली नाटक के माध्यम से बेटियों के प्रति किया जागरूक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में कठपुतली नाटक के माध्यम से बेटियों के प्रति किया जागरूक
स्याना अड्डे पर तेजस फाउंडेशन की ओर से कठपुतली नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। महिला कल्याण विभाग और तेजस फाउंडेशन की ओर से जनपदभर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कठपुतली नाटक का जगह-जगह मंचन कर लोगों को जागरूक करने की अपील की जा रही है। सोमवार को जिला न्यायालय परिसर, तहसील सदर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
तेजस फांउडेशन की डा. मोनिका पटेल ने बताया कि महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में जनपदभर में गत एक सप्ताह से जनपदभर में यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सोमवार को न्यायालय परिसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लड़का-लड़की में भेदभाव, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषयों पर कठपुतली नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'जरूरी नहीं रोशनी चिरागों से हो, बेटियां भी घर में उजाला करती हैं।Ó के माध्यम से भी लोगों से अपील की। इसके बाद उन्हांने सदर तहसील में नाटक के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से आफाक चौहान, बबलू, अनील, सुनील, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed