फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दोषी करार 

सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दोषी करार 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुगरासी में जुलाई 2012 में सफाई कर्मचारी पर  दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में अब अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या आठ अमरजीत के न्यायालय ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया है। साथ ही उन्हें सात-सात वर्ष कारावास व 11-11 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है। 
विज्ञापन
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता केडी शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई 2012 को बुरासी निवासी सोमी सिंह ने नरसेना थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका पुत्र धीरज सफाई कर्मचारी है। सुबह करीब आठ बजे वह सफाई कर रहा था। इस दौरान मोहल्ला भूडवाला निवासी चंदा, सूरज, रवि, राहुल और गुरूवचन सिंह वहां पहुंचे और धीरज के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरेापियों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही जांच के बाद आरोपियेां के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं, अब न्यायालय ने पांचों आरोपियों को दोषी पाते हुए उन्हें सात-सात वर्ष कारावास व 11-11 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed