फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, अपहरण की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, अपहरण की आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया गया कि वह ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह करीब चार माह पूर्व मेरठ क्षेत्र निवासी एक युवक से किया था। बताया बीते दिनों उनकी पुत्री शादी के बाद कुछ दिन रहने के लिए अपने मायके में आई हुई थी। जहां से गत सोमवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी ससुराल में पूछताछ की तो वह वहां भी नहीं पहुंची थी। इसके अलावा उसकी सहेलियों व नाते रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, अब परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर उनकी पुत्री को अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई है। वहीं, मामले में पुलिस की जांच में प्रारंभिक दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed