{"_id":"6038fc8d8ebc3e150231ddd6","slug":"ghaziabad1614347405","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की चार लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की चार लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो युवकों की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके परिचितों ने ही चार लाख रुपये की ठगी कर ली। कई माह तक नौकरी न लगने पर पीडि़तों ने रुपये वापस मांगे तो उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर के भूड क्षेत्र निवासी सचिन पुत्र रूस्तम और राहुल पुत्र बहादुर सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके घर पर गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के एक दंपति समेत तीन लोगों का आना-जाना लगा रहता था। दिसंबर 2019 में तीनों आरोपियों ने उनके परिजनों को झांसा दिया कि उनकी रेलवे में उ'च अधिकारियों से जान-पहचान हैं और वह उनकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसकी एवज में पांच-पांच लाख रुपये की मांग की गई। दोनों युवकों के परिजनों ने आरोपियों की बातों में आकर दो-दो लाख रुपये एडवांस बतौर दे दिए, जबकि शेष रकम नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देना तय हुआ। पीडि़त युवकों के अनुसार इसके बाद आरोपियों द्वारा जल्द नौकरी लगने का आश्वासन दिया जाता रहा। लॉकडाउन की अवधि के बाद आरोपियों द्वारा कॉल तक रिसीव करना बंद कर दिया गया। बीते दिनों साहिबाबाद जाकर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उनके द्वारा अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीडि़त पक्ष ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन