फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   देवर ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला

देवर ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का  दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीडऩ किया गया। आरोप है उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की, विरोध करने व शिकायत करने पर आरोपी ससुरालीजनों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त विवाहिता ने शिकायती पत्र भेजकर बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका निकाह हापुड़  क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने निकाह में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन निकाह के बाद से ही दहेज में कार व नगदी की मांग करने लगे। मांगे पूरी न होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जाने लगा। आरोप है कि गत 17 फरवरी को पीडि़ता अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की और धमकी देकर चला गया। इस बाबत पीड़िता ने अन्य परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने उल्टा पीड़ित पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने एसएसपी से पति, देवर समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed