फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।  देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके घर में घुसकर दबंग ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जानलेवा हमला भी कर दिया। बाद में शोर शराब होने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात को गांव निवासी एक दबंग युवक इकराम उसके घर में घुस आया। आरोपी युवक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी युवक से जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी इकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed