{"_id":"6038ddc68ebc3ee91b5c4ee2","slug":"ghaziabad1614339526","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस से खाना खाने गए महिला से लूटा मंगलसूत्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आफिस से खाना खाने गए महिला से लूटा मंगलसूत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ कालोनी में शुक्रवार दोपहर को महिला से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। पीडि़ता खाना खाने के बाद आफिस से बाहर निकली थी। पीडि़ता ने जबतक शोर मचाया आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने कौशांबी थाने में शिकायत दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कौशांबी रामप्रस्थ कालोनी में खुशबू गुप्ता एक कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के बाद बाहर निकली थीं। इसी दौरान स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया। जब तक उन्होंने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद कौशांबी थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन