फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैशाली में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

वैशाली में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
वैशाली में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
- शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग नहीं कर रहा समाधान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वैशाली के विभिन्न इलाकों में उपभोक्ताओं को गर्मी शुरू होते ही बिजली कट और कम वोल्टेज की दिक्कत सहनी पड़ रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर बिना बताए बिजली कट करने व कम वोल्टेज से उपकरण फुंकने का आरोप लगाया है। इस बाबत उपभोक्ताओं ने कई बार शिकायत की। मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। 
यहां सेक्टर-1 में रहने वाले उपभोक्ता प्रशांत वर्मा ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही विद्युत विभाग ने बिजली कट शुरू कर दी है। इससे रसोई में महिलाओं को खाना बनाने और अन्य जरूरी कामों को पूरा करने में दिक्कत होती है।  महिलाओं का कहना है कि बिजली कट से सुबह के समय पानी की मोटर भी नहीं चल पाती। जिससे टंकी खाली रह जाती है। जरुरी कामों को करने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को वर्क फ्रॉम होम में भी दिक्कत होती है। तो ऑफिस का करने वाले लोगों को लैपटॉप व सिस्टम बंद होने से दिक्कत होती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कट से घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी भी सही से चार्ज नहीं हो पाते। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग दावा करता है कि गर्मियों में बिजली की कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए विभिन्न जगहों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। लेकिन बिजली कट और कम वोल्टेज ने अभी से विभाग के दावों का पोल खोल दी है।उधर, विद्युत विभाग के अधिकारी शशांक शुक्ला का कहना है कि सभी इलाकों में नियमित समय से बिजली सप्लाई हो रही है। यदि किसी इलाके में दिक्कत है तो वहां लाइन चेक करा ली जाएगी।
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed