फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया। धरना जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देश के 600 शहरों में 11 बजे एक साथ धरना—प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। जिसमें ''जनसंख्या नियंत्रण कानून'' बनाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि "जनसंख्या समाधान फाउंडेशन" पिछले सात वर्षों से "जनसंख्या नियंत्रण कानून" के लिए संघर्षशील है। इसी कड़ी में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन "कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून" लाने की मांग को लेकर भेजा गया। इस दौरान संरक्षक डॉ हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष महेश कुमार आहूजा, महानगर अध्यक्ष श्यामसुंदर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed