{"_id":"6038da278ebc3ee95c52c047","slug":"ghaziabad1614338599","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंक्टेश्वर एकेडमी को यंग फ्रेंड्स क्लब ने पांच विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वेंक्टेश्वर एकेडमी को यंग फ्रेंड्स क्लब ने पांच विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंक्टेश्वर एकेडमी को यंग फ्रेंड्स क्लब ने पांच विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
- सिकंदर कुमार बने स्पोर्ट् सन मैन ऑफ द मैच के विजेता
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहन मिकिंस मैदान पर यंग फ्रेंड्स के सिकंदर कुमार (39) रन और तीन विकेट की मदद से शुक्रवार को वेंक्टेश्वर क्रिकेट एकेडमी पांच विकेट से मैच हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंक्टेश्वर टीम ने 37 ओवर में 183 रन बनाकर लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में यंग फ्रेंड्स क्लब ने पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर विजय हासिल की। इस टीम के सिकंदर को स्पोर्ट सन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्लब और वेंक्टेश्वर एकेडमी के बीच टॉस हुआ। यंग फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग चुनी। टीम के आमंत्रण पर वेंक्टेश्वर एकेडमी से श्रेयांश ने 12 चौक्कों की मदद से सर्वाधिक 77 रन बनाए। जबकि कुश 26 रन बना सके। इनके बाद टीम के बल्लेबाजी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। 37 ओवर में टीम 183 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज सिकंदर कुमार ने 39 रन देकर तीन विकेट झटकी। तो भाव्य और दीपांशु को दो-दो विकेट हासिल हुई। यंग फ्रेंड्स क्लब से सूर्यांश शर्मा ने 67 रन और सिकंदर कुमार चार चौक्के व दो छक्के की मदद से 39 रन बना पाए। टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए। और टीम को पांच विकेट से जीत मिली। इस टीम के सिकंदर कुमार को तीन विकेट और 39 रन के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी।
----------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन