फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने की बाईपास बनाने की मांग

मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने की बाईपास बनाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने की बाईपास बनाने की मांग
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करतीं डिबाई विधायक डॉ. अनिता लोधी राजपूत। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में बाईपास बनवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में विधायक ने बताया है कि एनएच 509 पर डिबाई नगर पड़ता है। नगर का क्षेत्र हाईवे पर तीन किमी आता है। दोनों तरफ घनी आबादी होने के कारण और हाईवे किनारे ही कई स्कूल होने के कारण अक्सर जाम आदि लगने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हाईवे पर बाईपास बनने से जाम और बड़े वाहनों के नगर में नहीं आने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का अश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों रामघाट में पुल स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed