{"_id":"60365d638ebc3ee97217e438","slug":"ghaziabad1614175587","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में तोड़फड़ कर कार का तोड़ा शीशा, तीन आरोपियों का पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुकान में तोड़फड़ कर कार का तोड़ा शीशा, तीन आरोपियों का पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में सैलून की दुकान का सामान ना बेचने से नाराज होकर एक युवक ने शराब पीकर दुकान पर उत्पात मचा दिया। साथ ही आरोपी ने सड़क से गुजर रही इको गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां निवासी महेश पुत्र खचेड़ू सिंह जरगवां के मुख्य बाजार में नाई की दुकान करता है। किसी कारण से उसने अपने सैलून का सामान बेचने की बात सलीम पुत्र नसीर खां से की। बाद में उसने सामान बेचने से मना कर दिया। जिससे गुस्से में आकर सलीम ने महेश की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही इस दौरान सड़क से गुजर रही इको कार का शीशा तोड़ दिया। झगड़े की सूचना मिलने पर रामघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सलीम, शमीम और महेश, को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। दूसरी तरफ कार चालक महेंद्र सिंह पुत्र ओमराज सिंह निवासी जवां, अलीगढ़ ने भी सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन