{"_id":"60365a578ebc3e8ca10589ef","slug":"ghaziabad1614174807","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के टीकाकरण में एएनएम की कमी होगी बड़ी चुनौती।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तीसरे चरण के टीकाकरण में एएनएम की कमी होगी बड़ी चुनौती।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के टीकाकरण में एएनएम की कमी होगी बड़ी चुनौती।
विज्ञापन
- 350एएनएम की टीकाकरण के लिए होगी जरूरत
- स्वास्थ्य विभाग के पास 250एएनएम ही मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। तीसरे चरण में बड़े स्तर लाखों लोगों के टीकाकरण की तैयारी में मानव संसाधन बड़ी परेशानी बन रही है। एक दिन में 350 बूथ पर टीकाकरण करने की कवायद की जा रही है। इसमें 350 एएनएम की जरूरत होगी, लेकिन अभी तक जिले में कुल 250 एएनएम कार्यरत हैं। ऐसे में एक सौ एएनएम अतिरिक्त की व्यवस्था करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इस मामले में अधिकारी भी परेशान हैं कि इतने बड़े स्तर पर कैसे टीकाकरण संचालित किया जा सकता है। वहीं शासन के दबाव से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तनाव में हैं कि एक साथ एक सौ एएनएम की व्यवस्था कैसे की जाए।
तीसरे चरण में शामिल 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लाभार्थियों का टीकाकरण मार्च शुरू करने की कवायद की जा रही है। शासन स्तर से जिले की मौजूदा आबादी का 20 फीसदी यानि लगभग आठ लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करने का स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है।
तीन चरण में टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य
कोरोना टीकाकरण तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण की शुरुआत 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में निजी एवं सरकारी अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया था। इसमें 24340 लाभार्थी चयनित किए गए थे और 18996 को पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर के अधिकारी व कर्मचारी शामिल किए गए हैं। प्रशासन, नगर निगम, पुलिस अन्य विभाग के लोगों को शामिल किया गया। इसमें 16362 लाभार्थियों को चयनित किया गया। दूसरे चरण के लिए पांच राउंड हुए टीकाकरण में करीब सात हजार का टीकाकरण किया जा चुका है। अब 25 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए एक बार फिर मॉप-अप राउंड चलेगा।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए होगा स्वपंजीकरण
तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण से पहले स्वपंजीकरण की प्रक्रिया हो सकती है। पोर्टल पर लाभार्थियों को स्वयं रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद वह सेंटर पर पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकेंगे।
-------------
स्वास्थ्य विभाग में 250 एएनएम कार्यरत हैं। तीसरे चरण में लाभार्थियों की संख्या लाखों में है और यह लंबे समय तक चलेगा। अभी एक सौ एएनएम की और जरूरत पड़ेगी। इसके बारे में शासन को पत्र लिखा जा रहा है। टीकाकरण में आईएमए एवं प्राइवेट अस्पतालों की मदद ली जाएगी।
डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
-------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन