{"_id":"603651278ebc3ee946489ff6","slug":"ghaziabad1614172455","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन करने पर अभिभावक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रदर्शन करने पर अभिभावक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शन करने पर अभिभावक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने पर अभिभावक ने किया था विरोध
- अभिभावक ने नगर मजिस्ट्रेट के यहां से कराई जमानत
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। छात्र की ऑनलाइन कक्षा रोकने पर अभिभावकों ने विरोध किया तो स्कूल ने
मुकदमा ही दर्ज करा दिया। अभिभावक ने नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय से जमानत कराई है।
बताया है कि देहरादून पब्लिक स्कूल ने अभिभावक स्वस्तिकान्त शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया था।
गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पहले देहरादून
पब्लिक स्कूल सेक्टर 23 संजय नगर द्वारा बच्चों की ऑन लाइन क्लास बंद करने के विरोध में
स्कूल पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया गया था। जिसमें अभिभावक स्वस्तिकान्त शर्मा भी
शामिल थे, जिनकी बेटी की ऑन लाइन क्लास स्कूल द्वारा पिछले तीन महीने से बंद की गई
थी। बात करने अभिभावक स्कूल गये थे, जिसकी शिकायत अभिभावकों द्वारा अपर नगर
मजिस्ट्रेट ( द्वितीय ) और जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई थी। जिस पर दोनों ही
अधिकारियों द्वारा स्कूल को बच्चों की ऑन लाइन क्लास शरू करने का आदेश दिया गया था।
स्कूल ने न तो छात्रा की ऑन लाइन क्लास शुरू की और उल्टे छात्रा के पिता पर शांति भंग
करने का आरोप लगाकर मधुबन बापूधाम के थाने में नगर मजिस्ट्रेट न्ययालय के माध्य्म से
107/116 में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कक्षाएं शुरू न कराने
पर अधिकारियों ने स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टे स्कूल के दबाव में छात्रा
के पिता पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
छात्रा के पिता ने गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन को समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद
जीपीए के अधिवक्ता अशोक गहलोत ने पीड़ित पिता की जमानत कराई गई। नगर मजिस्ट्रेट के
यहां जीपीए की तरफ से एक ठोस जबाव दाखिल कराया गया।