{"_id":"60364ca98ebc3ee95457b923","slug":"ghaziabad1614171305","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने की छेड़छाड़, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेठ ने की छेड़छाड़, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने जेठ पर छेड़छाड़ करने और ससुरालीजनों पर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
नगर के ऊपरकोट क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता के अनुसार करीब दस माह पहले उसका निकाह दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे, जिसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। निकाह के बाद से ही उस पर दहेज में बाइक और एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन आरोपी अपनी मांगों पर डटे रहे। मांग पूरी न होते देखकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि गत 3 फरवरी को जेठ ने उसे ससुराल में अकेले देखकर छेड़छाड़ की और उसके विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने ससुरालीजनों से शिकायत की तो उसको ही पीटा गया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में पति, जेठ समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन