फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के जाल में फंसे दो आरोपी 

फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के जाल में फंसे दो आरोपी 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के जाल में फंसे दो आरोपी 
आहार पुलिस द्वारा पकड़े गए लिंग परीक्षण करने वाले गैंग के दो शातिर। - फोटो : Amar Ujala
अहार। फरीदाबाद की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अहार के गांव मोहरसा में लिंग परीक्षण किए जाने का राजफाश किया है। टीम ने फरीदाबाद से ही गैंग के राजफाश का चक्रव्यूह रचा था। फरीदाबाद में एक दलाल महिला के साथ टीम ने नकली ग्राहक को उसके साथ मोहरसा भेजा था। टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, आरोपी दलाल महिला व अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
एसीएमओ रोहताश यादव ने अहार थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने सूचना दी कि मंगलवार को फरीदाबाद से विभाग की एक टीम लिंग जांच करवाने वाली दलाल महिला का पीछा करते हुए अहार के गांव मोहरसा पहुंची है। एसीएमओ ने मोहरसा पहुंचकर टीम से बातचीत की। जहां बताया गया कि फरीदाबाद की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक नकली ग्राहक को फरीदाबाद निवासी दलाल महिला बबीता के पास लिंग परीक्षण की जांच के लिए भेजा था। आरोपी महिला बबीता उस नकली ग्राहक को अपने साथ अहार के गांव मोहरसा में लिंग परीक्षण के  लिए लेकर पहुंची। जिसके पीछे स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी। बताया गया कि टीम ने मौके से ग्रामीणों की मदद से आरोपी सौहील और फाजील को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, आरोपी महिला दलाल बबीता, पार्वती, वली मोहम्मद व अन्य अज्ञात आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपी मौके से अल्ट्रासाउंड करने वाली मशीन भी अपने साथ ले गए हैं। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed