{"_id":"60364c7d8ebc3e76a253d845","slug":"ghaziabad1614171261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तस्करी कर लाई गई करीब 50 लाख की शराब पकड़ी ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस ने तस्करी कर लाई गई करीब 50 लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन
गुलावठी पुलिस और आबकारी टीम द्वारा एक कैंटर में लड़ी हुई पकड़ी गई अवैध शराब और आरोपी चालक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। गुलावठी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कंटेनर में चंड़ीगढ़ से तस्करी कर लाई गई करीब 50 लाख रूपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर में करीब 1100 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जो कि क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम छपरावत के पास एक खंडहर के निकट शराब से लदा एक कंटेनर खड़ा है। सूचना पर गुलावठी पुलिस ने आबकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके से पुलिस ने कंटेनर चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की शिनाख्त राधेश्याम निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। कंटेनर में 1100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (किंग गोल्ड विहस्की) थी, जोकि चंडीगढ़ निर्मित है। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि वह चंडीगढ़ से ट्रक में शराब लादकर चला था और छपरावत से अन्य वाहनों से यह शराब क्षेत्र में सप्लाई होनी थी। बाजार में शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि गत माह भी गुलावठी पुलिस ने ग्राम मिट्ठेपुर के निकट बाईपास पर करीब 25 लाख रूपये की कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब की 445 पेटिया ट्रक से पकड़ी थी।
चालक को फोन पर मिलते हैं दिशा निर्देश
कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि चालक से जब पूछताछ की गई तो चालक ने बताया कि वह चंड़ीगढ़ से ट्रक लेकर चला था। उसे फोन पर शराब माफियाओं द्वारा जानकारी दी गई कि वह गुलावठी के ग्राम छपरावत पहुंचे। वहीं से शराब को सप्लाई के लिए उतार लिया जाएगा। इसके अलावा चालक को और कोई जानकारी नहीं थी। कोतवाल ने बताया कि उक्त ट्रक द्वारा बलिया जिले के थाना हल्दी में कुछ दिनों पूर्व शराब उतारी गई थी, इस मामले में हल्दी थाना पुलिस द्वारा भी ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन