{"_id":"603647cd8ebc3ee8f201f636","slug":"ghaziabad1614170061","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएच सहित अन्य कॉलेजों में एलएलबी में दाखिले का आखिरी मौका, आज करा लें पंजीकरण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एमएमएच सहित अन्य कॉलेजों में एलएलबी में दाखिले का आखिरी मौका, आज करा लें पंजीकरण
विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाल होने पर समाजवादी छात्र सभा सदस्यों ने छात्र छात्राओं को बांटी मिठाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.....
विज्ञापन
सबहेडः सीसीएसयू ने एलएलबी में 25 फरवरी तक खोला पंजीकरण पोर्टल, एमएमएच कॉलेज में खाली 214 सीटों पर प्रवेश का रास्ता हुआ साफ, छात्रों ने बांटी मिठाई
- 25 और 27 फरवरी तक कॉलेजों में जमा करने होंगे ब्लैंक ऑफर लेटर, एक से तीन मार्च तक मेरिट के आधार पर होंगे
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की 214 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। सीसीएसयू ने एमएमएच कॉलेज सहित अन्य डिग्री कॉलेजों में एलएलबी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 25 फरवरी बृहस्पतिवार तक खोल दिया है। ऐसे में एलएलबी में दाखिला लेने की चाह रखने वाले विद्यार्थी बृहस्पतिवार तक हर हाल में ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। इस बार ऑनलाइन पंजीकरण में विद्यार्थियों को कॉलेज का विकल्प नहीं दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने पहले पंजीकरण कराने वाले और फिर दाखिला नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। विद्यार्थियों को पंजीकरण के बाद अपनी लॉगिन आईडी से ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड कर खाली सीटों वाले कॉलेजों में 25 व 27 फरवरी दोपहर दो बजे तक जमा कराने होंगे। फिर जमा ऑफर लेटर के आधार पर कॉलेजों की ओर से मेरिट और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर एक से तीन मार्च तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद एलएलबी की दाखिला प्रक्रिया पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा।
-------------------------
प्रवेश पोर्टल पर डाली गई एमएमएच में एलएलबी की खाली 214 सीटेंः
सीसीएसयू की ओर से एलएलबी में नए सिरे से पंजीकरण खोलने के साथ ही एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की खाली 214 सीटों को एडमिशन पोर्टल में शामिल कर लिया गया है। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। महानगर में एमएमएच कॉलेज के अलावा आईएएमआर कॉलेज में 11, सुंदरदीप कॉलेज में 42, एसआर कॉलेज मुरादनगर में 12, आईपीईएम कॉलेज में 19, रिलायबल इंस्टीट्यूट में 48, एचएल म कॉलेज में 62, ग्लोबल कॉलेज में 41, आईएमई कॉलेज में 64, एचआर इंस्टीट्यूट में 69 और आईपीएस कॉलेज डासना में 82 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
----------------------
समाजवादी छात्रसभा ने एमएमएच में बांटी मिठाईः
एमएमएच डिग्री कॉलेज में सभी 420 सीटें बहाल होने पर समाजवादी छात्रसभा सदस्य व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन नागर वा छात्र नेता रोहित सिंह बैसोया ने कॉलेज परिसर में मिठाई बांटी। छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और कॉलेज कर्मचारियों को मिठाई का वितरण किया। छात्रसभा सदस्यों ने विभिन्न डिपार्टमेंट में जाकर छात्र छात्राओं को मिठाई बांटी। एलएलबी की बहाल हुई सीटों को सभी संघर्षशील छात्र-छात्राओं की जीत बताया। इस मौके पर आशीष शर्मा, अभिषेक, पंकज बैसोया, प्रिंस शर्मा, कंचन, स्वाति, प्रीति चौधरी सहित आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन