{"_id":"603647a48ebc3ee90413e428","slug":"ghaziabad1614170020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के नाम पर दर्जनों से लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मकान के नाम पर दर्जनों से लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
गाजियाबाद। सरकारी आवास दिलाने के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए की ठगी के आरोप में नंदग्राम थाना पुलिस ने नंदग्राम निवासी ललन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों दर्जनभर लोगों ने शिकायत की थी कि ललन कुमार शर्मा ने उन्हें सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उसने प्रत्येक व्यक्ति से 50 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी मकान नहीं मिला। साथ ही आरोपी ने पैसे देने से भी साफ इंकार कर दिया। पीड़ितों ने बताया था कि उन्होंने जैसे-तैसे पैसों की व्यवस्था की थी। इसका हवाला देने के बाद भी आरोपी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। एसएचओ का कहना है कि नौ लोगों की संयुक्त तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपी ललन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।