{"_id":"603636918ebc3ee9243f0ad9","slug":"ghaziabad1614165649","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर चोरों ने ज्वेलरी और नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर का ताला तोड़कर चोरों ने ज्वेलरी और नकदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का ताला तोड़कर चोरों ने ज्वेलरी और नकदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
- खोड़ा इलाके में रहने वाले पीड़ित ने थाना खोड़ा में दी चोरी की शिकायत
- परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर दिल्ली शादी समारोह में गए थे
- पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख पुलिस और परिवार को दी चोरी की सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा के सुभाष पार्क पार्ट दो इलाके में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के लोग दिल्ली में एक शादी समारोह में गए थे। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख चोरी की सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी। पीड़ित ने थाना खोड़ा में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
खोड़ा के सुभाष पार्क पार्ट दो में अशोक कुमार रहते हैं। वह 19 फरवरी को ताला लगाकर परिवार के साथ दिल्ली में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने चले गए। बीस फरवरी को उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसी ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पूरे घर की वीडियोग्राफी कराई। वह शाम को पहुंचे तो घर पर पुलिस वालों ने दूसरा ताला लगा रखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन मिलाया। जिसके बाद घर खोला तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। अलमारियों के ताले टूट थे। अटैची और बक्सा भी खुला हुआ पड़ा था। बक्से में रखे कान की बाली, गले की चेन, दो जोड़ी पायल, नाक की लौंग, हाथ की चुड़िया और नकदी गायब थी। उन्होंने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना खोड़ा एसएचओ ने बताया कि चोरी की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन