{"_id":"603636898ebc3ee90e3821c6","slug":"ghaziabad1614165641","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के अकाउंट से ठगों ने निकाले छह लाख रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला के अकाउंट से ठगों ने निकाले छह लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के अकाउंट से ठगों ने निकाले छह लाख रुपये
विज्ञापन
- भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली महिला के मोबाइल पर मेसेज आने पर हुई जानकारी
- महिला ने थाना टीला मोड़ में दी शिकायत, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली महिला के अकाउंट से बदमाशों ने छह लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर महिला को ठगी का पता चला। महिला ने थाना टीला मोड़ में शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारत सिटी सोसायटी में जया केसरी रहती है। उनका वैशाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। उनके बैंक अकाउंट से ठगों ने छह लाख रुपये निकाल लिए। सोमवार को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कई बारी में पैसा निकाला गया। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने सबसे पहले अकाउंट ब्लॉक कराया। जिसके बाद थाना टीला मोड़ में ठगी की शिकायत दी। इसके साथ ही बैंक में भी मामले की शिकायत दी है। जया ने बताया कि उनके अकाउंट में कुछ दिन पहले ही बीमा का पैसा आया था। उन्होंने रविवार रात को ही अपने पासवर्ड भी बदला था। सुबह उठे तो देखा कि अकाउंट से किसी ने पैसे निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना टीला मोड़ एसएचओ ने बताया कि शिकायत मिली है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन