{"_id":"60350b8c8ebc3ee92c0cc64b","slug":"ghaziabad1614089100","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी में चोरों ने की करीब 1.97 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इंश्योरेंस कंपनी में चोरों ने की करीब 1.97 लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है। चोरों ने एक इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर 1.97 लाख रुपये चोरी कर लिए और आराम से फरार हो गए। चोर छत के रास्ते से इंश्योरेंस कंपनी में घुसे थे। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के मोतीबाग क्षेत्र स्थित यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय है। बताया गया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को कर्मचारी कार्यालय बंद कर चले गए। देर रात के वक्त चोर छत के रास्ते से इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में घुस गए और वहां अलमारी में से 1.97 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। बाद में कंपनी कर्मचारियों को चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगर पुलिस की जांच में पता चला कि इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और न ही वहां सुरक्षा गार्ड की तैनाती थी। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन