{"_id":"60350b278ebc3ee93c6a53e7","slug":"ghaziabad1614088999","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बाईपास के निकट बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी पूरन सिंह पुत्र भूदेव सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि गत २१ फरवरी को उनका पुत्र देवेंद्र अपने साथी सौरभ के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर आया था। बताया कि जब वह दोनों बाईपास के निकट स्थित गोविंद ढाबे के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने देवेंद्र और सौरभ को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, देवेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि सौरभ जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन