फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरकार पर गरजे नरेश टिकैत, बोले सम्मान से नहीं समझौता

सरकार पर गरजे नरेश टिकैत, बोले सम्मान से नहीं समझौता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
सरकार पर गरजे नरेश टिकैत, बोले सम्मान से नहीं समझौता
बीबीनगर में किसान पंचायत को संबोधित करते नरेश टिकैत। - फोटो : Amar Ujala
बीबीनगर। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की कड़ी को मजबूत करने के इरादे से सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बीबीनगर में किसान पंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसानों के सम्मान से खिलवाड़ पसंद नहीं करेंगे। किसान अपने सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करता है।
विज्ञापन
नरेश टिकैत ने इशारों ही इशारों में किसानों को दिल्ली आने का न्यौता भी दे दिया। साथ ही उन्होंने किसानों को पीछे न हटने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने हरियाणवी किसानों की ताकत का भी जिक्र किया और कहा कि हरियाणा में किसानों ने मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर मैदान में नहीं उतरने दिया। आजकल भाजपाई गांव-गांव में पंचायत कर रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते भी होते हैं, लेकिन किसानों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात में दंगा कराकर केंद्र में सरकार बना ली, पहले अन्नदाता सिरमौर थे आजकल इन्हें जकाती, परजीवी, आतंकवादी, आंदोलनजीवी, खालिस्तानी कहा जा रहा है। उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों और चार वर्षों से गन्ने का मूल्य एक रुपये भी न बढ़ाए जाने पर भी सरकार को घेेरा। कहा कि नए कृषि कानून बनाकर किसानों की रोटी छीनी जा रही है। साथ ही किसानों को अपमानित कर रही है। सरकार से अब हमें कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन सरकार ने किसानों को छेड़ा तो ठीक नहीं होगा। सरकार हमने बनवाई और सरकार हमारी ही नहीं सुन रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि आंदोलन को जीवनशैली में शामिल करो, माह में एक सप्ताह दिल्ली आंदोलन में शामिल हों। किसान महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष ठा. राजवीर सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष चौधरी पवन खटाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह, प्रदेश सचिव कुशलपाल आर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह, एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी, नोएडा नगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, रविदेव शास्त्री, बिल्लू ठाकुर, बबन चौधरी, शैलू आर्य, जिलाध्यक्ष नोएडा अमित कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed