फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिपाही की पत्नी को सौंपा 22.08 लाख रुपये का चेक

सिपाही की पत्नी को सौंपा 22.08 लाख रुपये का चेक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा देहात में तैनात रहे सिपाही सुनील कुमार ने बीते दिनों महिला आरक्षी के उत्पीडऩ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अब उसकी इच्छानुसार जनपद पुलिस के अधिकतर कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन दिया है। एसएसपी ने कुल 22,08,946 रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खुर्जा देहात थाने पर तैनात सिपाही सुनील कुमार ने गत पांच जनवरी को बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक होटल में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण एक महिला आरक्षी के द्वारा उत्पीडऩ करने का लिखा गया था। साथ ही उसने एक पत्र में उसने एसएसपी और सभी पुलिसकर्मियों से अपने बच्चों को एक दिन का वेतन दिए जाने की मांग की थी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के अधिकतर पुलिसकर्मियों ने अपनी स्वेच्छा से मृतक सिपाही के परिजनों को देने के लिए अपना एक दिन का वेतन दिया है। सोमवार को मृतक की पत्नी सुमन को 22,08,946 रूपये का चेक सौंपा गया है। मृतक सिपाही की एक पांच वर्षीय बेटी और एक वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed