फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार के टायर-बैट्री चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित

कार के टायर-बैट्री चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही का नया कारनामा सामने आया है। सिपाही ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की कार से सिपाही ने टायर और बैट्री बदल लिया। मामला सामने आने पर एसएसपी ने सिपाही अभिषेक को निलंबित कर दिया है। सिपाही पर हुई कार्रवाई से महकमे में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन
गत एक फरवरी को कोतवाली नगर के मोहल्ला शिव लोक कलोनी निवासी टाइल्स व्यापारी विजय के पुत्र गौरव का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से उसकी सकुशल बरामदगी के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गौरव को सकुशल बरामद कर दो महिलाओं सहित सात अपहरणकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल हुई बलेनो कार और अवैध असलाह भी बरामद किए थे। जबकि, एक अन्य आरोपी की कार भी पकड़ी गई थी, जिसे पुलिस लाइन में खड़ा कर लिया गया था। बीते दिनों उक्त कार स्वामी के परिजन कार लेने के लिए लाइन पहुंचे तो कार के टायर और बैट्री चोरी कर लिए गए थे, जबकि उनकी कार में पुराने और बेकार टायर-बैट्री लगा दिए गए थे। मामले में एसएसपी तक शिकायत पहुंची और उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे। मामले में दो दिन तक इस बारे में पूछताछ के बाद भी जब जवाब न मिला तो एसएसपी ने पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।  बताया गया कि इसके बाद सिपाही अभिषेक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। साथ ही एसएसपी ने सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed