फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पहासू पुलिस ने आरोपियों से की सांठगांठ, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पहासू पुलिस ने आरोपियों से की सांठगांठ, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम के नेतृत्व पहासू थाना क्षेत्र के गांव मुकरवा, नवलपुरा निवसी दर्जनों किसान पहुंचे। जहां उन्होंने पहासू थाना पुलिस पर आरोपी पक्ष से सांठगांठ करने और संरक्षण देने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि अफसरों से पीडि़त पक्ष द्वारा बार-बार शिकायत करने पर थाना पुलिस ने पीडि़त पक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है। मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पहासू थाना क्षेत्र के गांव मुकरवा निवासी रेखा देवी पत्नी विनोद ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसके भाई पूर्व प्रधान शिवकुमार पर आरोपी पक्ष की ओर से वर्ष 2018 में हमला किया गया था। जिसके संबंध में उस दौरान मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया था। लेकिन, पुलिस ने मामले में एक आरोपी का नाम सांठगांठ कर निकाल दिया। जबकि, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। कोर्ट से बार बार गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। जिसकी शिकायत पीडि़त पक्ष कई बार अफसरों से कर चुका है। आरोप है कि अफसरों से शिकायत करने पर थाना पुलिस उनसे रंजिश मानने लगी है। बीते दिनों पुलिस ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर पीडि़त पक्ष के ही लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसपी देहात को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed