फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जिला जेल में दो दिवसीय योग शिविर शुरू

जिला जेल में दो दिवसीय योग शिविर शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला जेल में दिव्य योग कर्म फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय योग शिविर डासना स्थित जिला जेल में शुरू किया गया है। शिविर में ऋषिकेश के योग निकेतन आश्रम के आचार्य नीरज योगी ने बंदियों को योग की जानकारी दी। इस मौके पर आचार्य नीरज ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य की समुचित शारीरिक, भौतिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक प्रगति उसकी चेतना के विस्तार से ही संभव है। चेतना विकसित होने से हमारे निर्णय श्रेष्ठ व कल्याणकारी होंगे। इसलिए योग के माध्यम से चैतन्य बनें। फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व डीएसपी मोहर सिंह, संस्था की अध्यक्ष रचना सिंह ने बंदियों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर में जेल अधीक्षक आलोक सिंह, जेलर आनंद शुक्ला के अलावा जेल के अन्य स्टाफ सहित करीब साढ़े चार सौ बंदियों ने योग का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed