{"_id":"6033a6268ebc3ee9296fb381","slug":"ghaziabad1613997606","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे वैशाली के लोग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे वैशाली के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे वैशाली के लोग
विज्ञापन
- कई दिनों से इलाके में हो रही गंदे पानी की सप्लाई
- लगातार शिकायत के बाद भी नहीं हल हो रही समस्या
- गर्मी शुरू होते ही होने लगी गंदे पानी की सप्लाई
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली इलाके में गंदे पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को कई इलाको में गंदा पानी पहुंचा। लोग पानी नहीं भर सके। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर निगम से शिकायत की है लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
वैशाली के सेक्टर पांच, तीन और एक में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। सोमवार को भी सुबह के समय बदबूदार पानी की सप्लाई इलाकों में हुई। लोग पानी नहीं भरे। ऊपरी मंजिल पर टंकियों में जो पानी स्टोर था वह भी खराब हो गया। साफ पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है। इलाके में पानी और सीवर की लाइन एक साथ है। इसकी वजह से यह समस्या आ रही है। हर गर्मी में यह समस्या रहती है जबकि इस वक्त पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। लोग लगातार नगर निगम से शिकायत कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों की तरफ से समस्या हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोग बोतल बंद पानी खरीदकर काम करने को मजबूर हैं। जिसमें काफी पैसा उन्हें खर्च करना पड़ रहा है। अवर अभियंता का कहना है कि शिकायत मिली है। लाइनों की जांच कराई जा रही है। फॉल्ट मिलने पर उसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन