{"_id":"60339f5b8ebc3ee975200be2","slug":"ghaziabad1613995867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती शिशु मंदिर को मिला स्वच्छता प्रमाण पत्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सरस्वती शिशु मंदिर को मिला स्वच्छता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
विज्ञापन
-
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम ने स्वच्छता विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें
सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू स्वच्छता की श्रेणी में आने पर विद्यालय प्रबंध समिति के
कार्यकारिणी सदस्य गोपाल माहेश्वरी ने प्रधानाचार्य रेखा शर्मा को सम्मानित किया।
नगर निगम द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में सरस्वती शिि मंदिर नेहरू
नगर को प्रशस्ति पत्र मिला था। विद्यालय की प्रधानाचार्या समेत समस्त आचार्य परिवार
को इसका श्रेय देते हुए प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सभी को सम्मानित किया। गोपाल
माहेश्वरी ने बताया कि यह बड़ा गौरव का विषय है कि जहां कोराना काल में सभी संस्थान
मृतप्राय हो चुके थे, किंतु अपना विद्यालय इस समय में दुगुनी गति से चमक दमक उठा है।
इसका सारा श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या और स्टाफ को जाता है, जिन्होंने विषम काल
में भी अपने कर्तव्य को पूरी तन्मयता से निभाया। चाहे वह शिक्षण सामग्री, ऑनलाइन
अध्यापन, परीक्षा हो या विद्यालय की आंतरिक साफ-सफाई। सभी में हमारा विद्यालय नगर
में अनुकरणीय बन गया है। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि यह सब कुछ आचार्य गण एवं
कर्मचारियों के सहयोग द्वारा ही संभव हुआ है। सभी ने विद्यालय के लिए परिश्रम किया और
हमें आज बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि हम नगर में स्वच्छता के लिए एक आदर्श बन गए हैं।