{"_id":"603393138ebc3ee91a1736e5","slug":"ghaziabad1613992723","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को दिल्ली बुलाकर मारपीट-छेड़छाड़, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवती को दिल्ली बुलाकर मारपीट-छेड़छाड़, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने पांच युवकों पर दिल्ली बुलाकर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी में एक पूर्व दोस्त भी शामिल है। विरोध करने पर युवकों ने बहन और मां को उठवाने की धमकी भी दी है। आरोप है कि इसके बाद पीडि़ता के घर पर हमला भी किया। पीडि़ता की तहरीर पर साहिबाबाद पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
साहिबाबाद की एक कालोनी में एक युवती बहन और अपनी मां के साथ रहती है। साहिबाबाद पुलिस को दी तहरीर में युवती का आरोप है कि दिल्ली निवासी एक युवक से दो वर्षों तक उसकी दोस्ती थी। अब उनकी बातचीत नहीं होती। आरोप है कि छह फरवरी को युवक उन्हें धमकी देकर दिल्ली के नंद नगरी में एक फ्लैट पर ले गया। वहां लेजाकर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। जहां आरोपी के कुछ दोस्त भी मौजूद थे। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने हुक्के की पाइप से पीटा। आरोप है कि उसके बाद आरोपी युवती को जगतपुरी दिल्ली के एक होटल में ले गया। जहां युवती के विरोध करने पर आरोपी ने मां और बहन को उठवाने धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने होटल में रखकर उत्पीडऩ किया। उनकी मां ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है कि 16 फरवरी को उस युवक ने पीडि़ता के घर पर हमला कर दिया। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। इस पर उन्होंने साहिबाबाद थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि 20 फरवरी को पूर्व दोस्त और उसके चार दोस्तों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन